युद्ध पर्यावरण के लिए खतरा

पुलवामा हमले के बाद पागलपन का जो दौर शुरू हुआ वो थमने का नाम नहीं ले रहा । बिना सोचे समझे लोग पाकिस्तान से युद्ध की बात कर रहे हैं ।हम आपको बताते हैं कि भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ तो क्या होगा ।1.5 करोड़ लोग तत्काल अपनी जान गंवा देंगे और अगले 20 वर्षों तक इसके जानलेवा परिणाम करोड़ों अन्य जानें लेंगे । इन लोगों की मौत के साथसाथ करोड़ लोग घिस-घिस कर अपनी ज़िंदगी बिताने की हालत में पहुंच जाएंगे । इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की आबादी जितने लोग या तो मारे जाएंगे या घिस-घिस कर जिएंगे । इसके अलावा एक और आशंका है कि भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो हो सकता है कि धरती पर मानव जाति ही नष्ट हो जाए । इस अनुमान के लिए बाकायदा शोध हुआ है 2007 में 3 यूएस यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने ये अनुमान पेश किया था
सिर्फ इतना ही नहीं है । द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए लोगों के आधे यानी करीब 2 करोड़ लोग एक हफ्ते में खत्म हो जाएंगे । पिछले 9 साल में जितने लोग भारत में आतंकवाद से मरे हैं, उससे ज्यादा संख्या में लोगों की जान इस न्यूक्लियर युद्ध में चली जाएगी । लोगों के अलावा धरती का जो नुकसान होगा वो अगले 1000 साल में भी पूरा नहीं किया जा सकता । न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल से पर्यावरण काफी प्रभावित होगा, जिसकी वजह से 200 करोड़ लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा । सिर्फ बेकसूर जानें ही नहीं अर्थव्यवस्था का भी हो जाएगा खात्मा । युद्ध की स्थिति में भारत और उसकी अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर होगा । युद्ध पर अरबों रुपए खर्च होंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था करीब सौ साल पीछे चली जाएगी । भारत से बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपना व्यापार समेटकर वापस जा सकती है जिससे यहां रोज़गार का अभूतपूर्व संकट खड़ा हो जाएगा ।